मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर मंडी समिति कार्यालय में गुरुवार को सहारनपुर के डिप्टी डायरेक्टर देवेंद्र वर्मा, डीडीसी नितिन शर्मा सचिव वीरेंद्र कुमार चंदेल, पूर्व सचिव कुलदीप सिंह एवं निर्माण विभाग के जेई ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हाल ही में मंडी में लगी आग से प्रभावित दुकानों का जायजा लिया।इस दौरान व्यापारियों ने अधिकारियों के समक्ष प्रभावित दुकानों के निर्माण व मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने की मांग रखी। साथ ही तिकोनी मंडी में शेष फड़ों के निर्माण, टूटी सड़कों की मरम्मत, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग भी उठाई। अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू कराए जाएंगे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान असर : अवैध निर्माण पर डिप्टी कलेक्टर व ईओ नाराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.