अमरोहा, अप्रैल 9 -- मंडी समिति में हुए विवाद में कुछ लोगों ने सब्जी विक्रेता को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मुनीमपुर निवासी देवराज सब्जी विक्रेता हैं। बुधवार सुबह वह सब्जी खरीदने के लिए गुलड़िया रोड स्थित मंडी समिति आए थे। एफआईआर के मुताबिक देवराज ने एक साधती से सब्जियों का सौदा कर लिया। उसी दौरान अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के रफ़ातपुरा के रहने वाले रनजीत, नवनीत व अरुण भी उसी आढ़त पर पहुंच गए और पहले से खरीदी हुई सब्जी को अपना बताकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने देवराज को मारपीट कर घायल कर दिया और आरोपी बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। देवराज ने इस संबंध ने में नौगावां सादात थाना में तहरीर दी थी। सीओ अवधभान ...