शाहजहांपुर, मई 5 -- तिलहर। रिश्वत लेने के मामले में पकड़े गए आरएफसी केंद्र के एएमओ मुनेंद्र नाथ पटेल के मुकदमे को लेकर एंटी करप्शन की टीम ने मंडी समिति पहुंचकर केंद्र पर कार्यरत कर्मचारियों एवं शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। मंडी में एंटी करप्शन की टीम आने से अफरा तफरी मची रही। 22 अप्रैल को मदनापुर क्षेत्र के चाहरपुर गांव निवासी किसान एवं प्राथमिक विद्यालय शिक्षक सौरभ सिंह चौहान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने आरएफसी केंद्र के एएमओ मुनेंद्र नाथ पटेल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन की टीम ने मीरानपुर कटरा थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी मुनेंद्र नाथ को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। इस मामले में सोमवार की दोपहर एंटी करप्शन की एक टीम आरएफसी क्रय केंद्र पर पहुंची।चर्चा है कि टीम के सदस्यों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.