मुरादाबाद, मार्च 19 -- नगर के रतुपुरा रोड स्थित उप मंडी स्थल परिसर में स्थित मंडी निरीक्षक के कार्यालय में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे कंप्यूटर सिस्टम सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। नगर की दक्षिणी सीमा पर रतुपुरा रोड स्थित उप मंडी समिति स्थल परिसर में मंडी निरीक्षक का कार्यालय स्थित है। बुधवार की रात मंडी निरीक्षक अनूप सिंह कार्यालय में नहीं थे और कार्यालय का ताला बाहर से बंद था। देर रात शॉर्ट सर्किट से कार्यालय में आग लग गई और कंप्यूटर सिस्टम सहित हजारों का सामान और सरकारी अभिलेख जल कर राख हो गए। उपमंडी स्थल परिसर में तैनात पीआरडी जवान मगन वीर सिंह ने बताया कि गुरुवार की सुबह कार्यालय से धुंआ निकलता देख कर कार्यालय का ताला खोल कर देखा गया तो सब कुछ सामान और अभिलेख जलकर राख हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.