सिद्धार्थ, मार्च 6 -- भनवापुर। क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग स्थित मंडी समिति शाहपुर के मुख्य गेट के सामने प्रतिदिन लगने वाले जाम से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग हर दिन सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। क्षेत्र के मनोज श्रीवास्तव, पवन मिश्र, रमेश गुप्ता, अंबुज श्रीवास्तव, प्रभु विश्वकर्मा, लोमेश पांडेय, जगदेव चौरसिया और विनोद वर्मा आदि लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी समिति के सामने वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाए, ताकि जाम की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.