बरेली, जनवरी 6 -- बरेली। कृषि उत्पादन मंडी समिति के विभागीय पोर्टल में मौजूद तकनीकी खामी के कारण कृषि आधारित उद्योगों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेट पास के समय और जीएसटी ई-वे बिल के समय में तालमेल न होने से उद्यमियों पर बेवजह भारी जुर्माना लगाया जा रहा है। इस समस्या को लेकर फरीदपुर इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने संयुक्त आयुक्त उद्योग को आवेदन पत्र सौंपते हुए मंडी समिति के पोर्टल में तत्काल सुधार कराने की मांग की है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कृषि आधारित उद्योगों और विनियर, प्लाईवुड व आरा मशीन से जुड़े उद्योग स्वामियों ने एसोसिएशन को अवगत कराया है कि कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा जारी किया जाने वाला गेट पास, जीएसटी ई-वे बिल की समयावधि से मेल नहीं खाता। मंडी समिति के गेट पास का समय पहले ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.