संभल, मई 8 -- नगर की मंडी समिति परिसर में गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार को सुबह आठ बजे करीब मंडी समिति में लक्ष्मीनारायण मंदिर के निकट नाले में एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। कोतवाली पुलिस समेत फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। शव पर केवल कमीज और अंडरवियर पहना हुआ था। एक जांघ के पास चोट का निशान भी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- गोमती नदी में उतराता मिला युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्ता...