हरदोई, मई 31 -- सवायजपुर, संवाददाता। वर्षों की मांग के बाद शुरू हुए रूपापुर-सेमरझाला मार्ग के निर्माण कार्य पर अब सवाल उठने लगे हैं। मंडी समिति विभाग के अंतर्गत बनने वाली इस सड़क में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया और गुणवत्ता की जांच की मांग करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। रूपापुर से सेमरझाला तक करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग की बदहाल स्थिति लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। स्थानीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया गया। सेमरझाला गांव में इंटरलॉक सड़क बिछाने का काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण कार्य पर मानक के विपरीत कराये जाने का आरोप रविवार को निर्माण कार्य के दौरान ग्रामीणों ने इंटरलॉक ईंटों की गुणवत्ता पर सव...