मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। सोमवार को डीएम के आदेशानुसार नवीन मंडी स्थल के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मंडी समिति के सभापति एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया। बैठक में दी गुड़ खाण्डसारी एण्ड ग्रेन मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने प्रमुखता से जीएसटी और मंडी की अव्यवस्थाओं के मुद्दे उठाए। एसोसिएशन ने शिकायत की कि मंडी समिति वर्ष 2017 से व्यापारियों से किराए पर जीएसटी वसूल रही है, लेकिन पोर्टल पर विवरण अपलोड न होने के कारण व्यापारियों को आईटीसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर मंडी सचिव विरेन्द्र चन्देल ने आश्वासन दिया कि सही जीएसटी नंबर वाले व्यापारियों को जल्द ही पोर्टल पर अपडेट कर लाभ दिलाया जाएगा। बिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.