मंडी समिति अलीगंज रोड, जीटी रोड पर रहा घंटों जाम, परेशान हुए लोग
एटा, जून 18 -- मंडी समिति अलीगंज रोड, जीटी रोड पर गुरुवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे आम लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के पीछे का कारण मंडी में इन दिनों मक्का की अधिक आवक होने के कारण वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है बताया जा रहा है।
जाम की शुरुआत गुरुवार को सुबह से ही मंडी के आसपास मक्का से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। इसके चलते अलीगंज मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया। साथ ही जीटी रोड पर भी जाम लग गया। दोनों सड़कों पर अन्य वाहनों को भी निकलने में काफी परेशानी हुई और देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम खुलवाने के लिए नगर पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर व्यवस्था संभालती दिखी, लेकिन भारी संख्या में पहुंच रहे ट्रैक्टरों के कारण यातायात सामान्य नहीं हो सका।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.