फतेहपुर, जून 18 -- जहानाबाद। कृषि उत्पादन मंडी समिति द्वारा राजस्व चोरी रोकने के लिए चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मण्डी सचिव आशीष कुमार सिंह के निर्देश पर चेकिंग के दौरान एक पिकअप पकड़ लिया गया। जिसमें बिना मण्डी शुल्क अदा किए लाही, मूंग, गेहूं बिन्दकी ले जाया जा रहा था। जिसे पकड़ कर 42,375 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। बाद में ओवरलोड वाहन को एआरटीओ के सुपुर्दगी में दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...