बुलंदशहर, जून 22 -- अनाज मंडी के व्यापारी एंटी करप्शन टीम द्वारा कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव अर्जुन सिरोही पर घूस मांगने के आरोप में साजिश के तहत फंसाना मानते हैं। रविवार को व्यापारी रविंद्र चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि एंटी करप्शन की टीम द्वारा निविदा कर्मी जितेंद्र कुमार को दस हजार रुपए की घूस लेते हुए रंगे हाथ दबोचा गया था। इस पूरे मामले में मंडी समिति सचिव की कहीं कोई भूमिका नजर नहीं आती, क्योंकि उस दिन वह बुलंदशहर कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उच्च अधिकारियों के समक्ष मौजूद थे। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक द्वारा लंबी चौड़ी दर्ज कराए गई एफआईआर में मंडी सचिव अर्जुन सिरोही को साजिश के तहत फसाया गया है। व्यापारियों ने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...