मऊ, मई 1 -- घोसी। तहसील अन्तर्गत सुल्तानपुर बनौरा निवासी कौशिक राय ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गुरुवार को आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणामों में कौशिक राय का चयन मंडी सचिव के पद पर हुआ है। कौशिक की प्रारम्भिक शिक्षा फातिमा स्कूल मऊ से जबकि उच्च शिक्षा काशी विद्यापीठ वाराणसी से हुई है। कौशिक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विजय प्रकाश राय व माता प्रेमलता राय सहित परिजनों व गुरुजनों को दिया है। बधाई देने वालों में कौशलेन्द्र राय, नितिश नारायण राय, अमित सिंह, डा.जितेश नारायण राय सहित लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...