मंडी लाइसेंस नवीनीकरण में गारंटर की बाध्यता पर व्यापारियों को राहत
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 17 -- कायमगंज, संवाददाता। मंडी लाइसेंस नवीनीकरण के दौरान गारंटर संबंधी प्रक्रिया में व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों को लेकर बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने मंडी सचिव से उनके कार्यालय में मुलाकात कर वार्ता की। मंडी सचिव ने लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि जिन लाइसेंसधारियों के गारंटर की मृत्यु हो चुकी है अथवा जिन व्यक्तियों ने गारंटी दी थी उनके लाइसेंस निरस्त हो गए हैं, केवल ऐसी परिस्थितियों में नए गारंटर की आवश्यकता होगी। व्यापारी नेता आदेश अग्निहोत्री ने बताया सामान्य परिस्थितियों में गारंटर देना अनिवार्य नहीं होगा। मंडी सचिव ने यह भी बताया कि पांच वर्षीय अथवा आजीवन लाइसेंस धारक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.