मंडी में 3800 रुपये प्रति कुंतल से ऊपर पहुंचा धान का रेट
अमरोहा, अक्टूबर 5 -- इस बार धान उत्पादक किसानों की बल्ले-बल्ले रहेगी। धान का रेट मंडी में 3800 रुपये प्रति कुंतल से ऊपर चल रहा है। आने वाले दिनों में रेट में और भी उछाल आ सकता है। अगर धान के रेट में गिरावट नहीं आई तो किसानों को लागत वापस मिल जाएगी। जिले में धान की कटाई और थ्रेसिंग कार्य में तेजी आई है। किसान जल्द से जल्द फसल को समेटने में जुट गए हैं। जिले में धान खरीद के लिए 15 केंद्र खोले गए हैं। इस बार 15 अक्तूबर से जिले में धान खरीदी शुरू होगी। वहीं धान खरीद से मंडी गुलजार है। यह भी पढ़ें- तैयारियां पूरी, 15 अक्तूबर से जिले में होगी धान खरीद जिले में 26 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर धान की खेती की जा रही है। जिले में इस बार धान की अच्छी पैदावार बताई जा रही है। अक्तूबर से पहले जिले में धान की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य शुरू हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.