मंडी में 3 रुपये किलो तोरई तो 5 रुपये किलो बिक रहा टमाटर
बाराबंकी, जून 5 -- सतरिख। नवीन सब्जी मंडी में इन दिनों किसानों की आंखों में चिंता और चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही है।
दाम में गिरावट: जिन सब्जियों को तैयार करने में किसानों ने महीनों तक पसीना बहाया, वही उपज आज मंडी में कौड़ियों के भाव बिक रही है। एक माह में ही मंडी में कद्दू, लौकी, तोरई, टमाटर, अरवी, भिंडी व परवर आदि सब्जियों के दाम में 75 फीसद तक गिर गए हैं। हालत यह है कि कई किसानों को खेत से मंडी तक सब्जियां लाने का भाड़ा भी नहीं निकल पा रहा है।
किसानों की मुश्किलें: किसानों का कहना है कि सब्जी उत्पादन में बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी पर हजारों रुपये खर्च होते हैं। फसल तैयार होने के बाद उम्मीद रहती है कि मेहनत का उचित मूल्य मिलेगा, लेकिन मंडी में मिल रहे दाम उनकी उम्मीदों को तोड़ रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि मजबूरी में उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.