मंडी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश
लखीमपुरखीरी, मई 16 -- शुक्रवार की शाम एसडीएम द्वारा मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी किसान को गेहूं लेकर आने पर वापस न किया जाए। सभी किसानों का गेहूं प्राथमिकता के आधार पर तत्काल खरीदा जाए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित होनी चाहिए जिससे किसानों को समय पर भुगतान एवं उचित सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त करने पर भी जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.