एटा, मार्च 14 -- शनिवार को कस्बा के गंगा दरवाजा स्थित सब्जी मंडी में किसान ने आलू की मुनासिब कीमत नहीं मिली। घर वापस ले जाने की बजाय उसने ट्रॉली भरा आलू स्थानीय लोगों एवं रागहीरों को फ्री में बांट दिया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस बार सब्जियों के राजा आलू की कीमत बेहद कम होने से क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव कुड़ा नावर निवासी सुरेंद्र सिंह एक ट्रॉली आलू लेकर अलीगंज मंडी में बेचने के लिए लाए। जहां आलू के भाव में लागत से भी कम मिलने के कारण उन्होंने ट्रॉली भरा आलू मुख्य बाजार स्थित गांधी चौराहे पर राहगीरों और स्थानीय लोगों को फ्री दे दिया।जब कस्बा के लोगों ने किसानों से ऐसा क्यों करने के लिए पूंछा तो उन्होंने बताया कि मंडी में किसानों की उनकी मेहनत का मुनासिब भाव ...