नई दिल्ली, जुलाई 16 -- लौकी का नाम सुनते ही बेशक आप मुँह बना लेते हों, लेकिन सेहत के लिए ये बड़ी फायदेमंद होती है। घर के बड़े-बुजुर्ग ना सिर्फ लौकी खाते हैं, बल्कि बच्चों को भी खिलाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आजकल बाजार में जो लौकी मिलती है, वो वाकई फायदेमंद है? ये बात तो आप भी जानते होंगे कि आजकल सब्जियों को जल्दी पकाने और फ्रेश दिखाने के लिए कई तरह के केमिकल स्प्रे और इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। लौकी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, जहां रातों-रात एक छोटी सी लौकी को इंजेक्शन लगाकर बड़ा कर दिया जाता है। ये लौकी देखने में बड़ी सुंदर लगती है, इसलिए लोग अक्सर इसे खरीद लेते हैं। लेकिन सेहत पर इसका बड़ा बुरा असर पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं केमिकल वाली लौकी की पहचान कैसे करें।छिलके को देखकर करें सही लौकी की पहचान बाजार में अक्सर हम ...