वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी, संवाद। पहड़िया मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों ने मंडी प्रशासन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। पिछले दिनों मंडी में बुलडोजर से स्थायी और अस्थायी निर्माण तोड़ने के संबंध में रविवार को आढ़तियों ने धरना दिया। उन्होंने कार्रवाई न रोकने पर कारोबार बंद करने की चेतावनी दी। आढ़तियों ने मंडी प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लखनऊ स्थित मंडी मुख्यालय के घेराव की भी चेतावनी दी। पहड़िया फल मंडी के अध्यक्ष विनोद सोनकर शास्त्री ने कहा कि पूर्व के अधिकारियों ने मंडी में आने वाले किसानों की उपज को बचाने और रखरखाव के लिए निर्माण तथा टिन शेड लगाने के लिए कहा था। जिसके बाद निर्माण कराया गया। अब उसी निर्माण को मंडी प्रशासन अवैध मानकर गिरा रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.