मंडी में फुटकर व्यापार के लिए जारी होंगे लाइसेंस
हल्द्वानी, अप्रैल 17 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मंडी परिसर में फुटकर सब्जी की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके लिए शुक्रवार को उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने ऑनलाइन बैठक कर मंडी सचिवों को निर्देश जारी किए। इसके अनुसार हल्द्वानी मंडी में काउंटर बनाने के लिए मंडी सचिव ने पांच जगह चिह्नित करने के निर्देश कार्मिकों को दिए है। प्रदेश की मंडियों में फुटकर में सब्जी की बिक्री होगी। इसकी तैयारी के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मंडी समितियों की बैठक ली। इस मौके पर मंडी परिसर में बिना लाइसेंस के सब्जी बेच रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाने के साथ ही हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, देहरादून, हरिद्वार, रुड़की और ऋषिकेश मंडी में दस दिनों में लाइसेंस जारी करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.