गुड़गांव, मार्च 24 -- गुरुग्राम। फर्रुखनगर मार्केट कमेटी की ओर से रबी सीजन 2026 के लिए अनाज मंडी में फसल बेचने के दिशा-निर्देश जारी किया गया है। इसमें बिना सत्यापन के किसी भी किसान की फसल का गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। कमेटी चेयरमैन दौलतराम सैदपुर और कार्यकारी अधिकारी व सचिव विजय कुमार ने कहा कि मंडी में प्रवेश करने वाले वाहनों पर फ्रंट नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। गेटपास जारी करते समय वाहन की फोटो और नंबर का सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा किसान फसल बेचने के लिए प्रवेश द्वार पर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाकर अपना सत्यापन करवाना भी अनिवार्य होगा।उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे अपनी फसल चुबह 6 बजे से रात 8 बजे के बीच ही मंडी में लेकर आएं। निर्धारित समय के बाद आने पर गेटपास जारी किया जाएगा। मंगलवार तक फर्रुखनगर अनाज मंडी में लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.