कोटा, अप्रैल 9 -- एशिया की सबसे बड़ी मंडी में गेहूं बेचने आए किसान की अचानक से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक किसान की पहचान झाड़ आमली निवासी हंसराज वैष्णव के रूप में हुई है जो भामाशाह मंडी के यार्ड में फसल बेचने के लिए खड़े थे। जहां पर वह अचानक से बेहोश हो गए। वहीं अनंतपुरा थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हंसराज के एक रिश्तेदार ने बताया कि उनके ऊपर 8 लाख रुपए से ज्यादा का कर्ज था।पुलिस ने क्या बताया इस मामले की जानकारी देते हुए एसआई घमंडी लाल ने बताया कि एक किसान की मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद भामाशाह मंडी पहुंचकर वहां मौजूद लोगों से इस संबंध में जानकारी ली। आया कि मृतक किसान हंसराज वैष्णव मंडी के यार्ड में फसल बेचने के लिए खड़े थे। इसी दौरान वह बेहोश हो गए जिन्हें तत्काल अस्पताल ले...