अलीगढ़, जून 25 -- छर्रा, संवाददाता। नगर में बढ़ती जाम की समस्या से निपटने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति ने एक बड़ा फैसला लिया है। मंडी सचिव दिलीप कुमार द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब मंडी परिसर में किसानों, व्यापारियों और वाहनों को केवल सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी स्थिति में किसी को भी एंट्री नहीं मिलेगी। मंडी प्रशासन ने साफ किया है कि दोपहर 2 बजे के बाद आने वाले किसान अपनी उपज अंदर नहीं ला सकेंगे। इसके साथ ही, रोजाना सुबह 5 बजे तक सभी लोडिंग और खाली वाहनों को मंडी परिसर से बाहर निकालना अनिवार्य होगा। यदि कोई व्यापारी सुबह 5 बजे के बाद भी लोडिंग कार्य करता है या वाहन खड़ा रखता है, तो उस पर कानूनी जुर्माना लगाया जाएगा। यह सख्त कदम अनाज मंडी के आसपास भारी वाहनों के कारण लगने वाले भीषण जा...