मथुरा, मई 20 -- मथुरा। शहर की नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में प्रतिबंधों के बावजूद खुदरा ठेल एवं फड़ लगाए जा रहे हैं। जबकि यहां दोपहर 12 बजे बाद फुटकर व्यापार करने पर रोक लगा दी गई है। अब हालांकि दोपहर को बंद कर दुकानदार शाम को फिर से फड़ लगा लेते हैं। मंडी प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण, गंदगी के समाधान एवं व्यवस्थित व्यापार व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोपहर 12 बजे के बाद खुदरा व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके बावजूद तमाम खुदरा ठेल एवं फड़ संचालक इन आदेशों को नजरअंदाज कर तय समय के बाद भी मंडी में ठेल एवं फड़ लगाकर व्यापार कर रहे हैंपूर्व में ऐसे कारोबारियों पर कार्रवाई भी की गई थी। यह भी पढ़ें- सब्जी मंडी में अतिक्रमण पर पुलिस सख्त, फुटपाथ खाली कराने के निर्देश वहीं उन्हें स्थान देने वाले आढतियों के लाईसेंस भी रद्द किए थे। मंडी सभापति एवं ...