मथुरा, मई 5 -- मंडी समिति ने अनाज मंडी की आढ़तों पर संचालित परचून की 18 दुकानें सोमवार को बंद करा दीं। यहां व्यापारी आढ़तों के लाइसेंस पर परचून की दुकान चला रहे थे। पिछले सप्ताह ही मंडी ने उनके लाइसेंस रद्द कर तत्काल दुकानें बंद करने के निर्देश दिए थे। यहां कई दशक से अनाज कारोबार का लाईसेंस लेकर व्यापारियों ने आवंटित हुई आढ़तों को दुकान में तब्दील कर लिया था, और अवैध रूप से परचून का कारोबार कर रहे थे। मंडी के मुख्य मार्ग पर स्थित इन दुकानों के कारण दिनभर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही दुकानदारों द्वारा आगे तक काफी अतिक्रमण कर लेने से समस्या और बढ़ गई थी। कई बार नोटिस मिलने एवं अतिक्रमण अभियानों के बावजूद न तो दुकानदारों ने दुकानें बंद की और न ही अतिक्रमण हटाए थे। विगत सप्ताह मंडी प्रशासन ने सभी 18 दुकानदार व्यापारियों के लाईसेंस न...