पीलीभीत, मार्च 1 -- पूरनपुर। मंडी में सब्जी खरीदने आए दूसरे जिले के व्यपारियों की मंडी में सब्जी विक्रेता से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मारपीट के बाद मंडी में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और विवाद को शांत कराया। दो पक्षों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। जनपद लखीमपुर के थाना मौलानी के गांव संसारपुर के रहने वाले मो. माजिद पुत्र मो. ईशाक सब्जी व्यापारी है। वह रविवार सुबह मंडी में एक व्यापारी की दुकान से सब्जी खरीदने आए थे। इस दौरान पत्तगोभी खरीदने को लेकर व्यापारी और दुकानदार में विवाद होने लगा। मारपीट शुरु हो गई। घटना के बाद मो. माजिद ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। उसके बाद वह फिर कुछ लोगों के साथ मंडी पहुंचे। इस दौरान दुकानदार के साथी भी पहुंच गए। दोनों पक्षों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.