बांदा, अप्रैल 29 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंडी समिति के पास मंगलवार शाम दो युवकों को हमलावरों ने जमकर पीटा। बंगालीपुरा मोहल्ले के देवी सिंह पुत्र झूरी सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया वह छतरपुर जिले के अभऊ का रहने वाला है। यहां बंगालीपुरा में रहकर मंडी में काम करता है। मंगलवार को शाम वह साथी रफीक निवासी किलेदार का पुरवा के साथ मंडी समिति के पास रात साढ़े आठ बजे बैठे थे। तभी हरिश्चंद्र व संतू तीन चार अन्य साथियों के साथ आए और लाठी-डंडों से दोनों को जमकर पीटा। दोनों लहूलुहान हो गए तो हमलावर धमकाते हुए भाग निकले। यह भी पढ़ें- टेंट विवाद में मारपीट, चाकू से हमला, चार पर रिपोर्ट पुलिस ने हरिश्चंद्र व संतू व चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.