मंडी में टिनशेड और चबूतरों पर गरजा बुलडोजर
पीलीभीत, जून 10 -- पीलीभीत। मंडी समिति के सभापति विजय वर्धन तोमर के निरीक्षण के बाद पूर्व में मंडी प्रशासन की तरफ से जारी किए गए नोटिस के बाद बुलडोजर ने अनाधिकृत निर्माण को ढहा दिया। यहां एक एक करके करीब आठ आवंटित दुकानों के आसपास बढ़ा कर किए गए पक्के निर्माण पर शिकंजा कसा गया। कार्यवाही के बाद इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भी दे दी गई है। मंडी में पिछले दिनों अनाधिकृत निर्माण व अतिक्रमण के अलावा आंवटित दुकानों को बढ़ा कर कब्जा किए जाने की शिकायतें डीएम तक पहुंची थीं। इसके बाद इसे देखने को कहा गया था। मंडीं प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट सभापति को दी। सभापति वीवी तोमर ने करीब चार दिन पूर्व यहां निरीक्षण किया था। यहां अतिक्रमण और कब्जे को देखा था। इसके बाद नोटिस जारी किए गए थे। किसी वजह से सोमवार को चलने वाला बुलडोजर रुकवा दिया गया था। पर मामला जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.