गुड़गांव, अप्रैल 14 -- सोहना, नरेश कुमार। मंडी में सोमवार की देर शाम मजदूर महिलाओं के गेहूं चोरी करने वाला अज्ञात चोर मौके पर कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे मार्केट कमेटी के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर खड़ी कार को अपने कब्जे में ले लिया। कार मालिक की पहचान करने का दावा किया है। सोमवार की देर शाम समय करीब साढ़े सात बजे अनाज मंडी परिसर में खाली बारदाने में गेहूं को भर रही महिला मजदूरों के पास अज्ञात युवक अपनी कार को खड़ा करके आसपास चक्कर लगा रहा था। मौका लगने पर अज्ञात युवक ने गेहूं से भरे कट्टों को उठा कार में डालने लगा। तभी महिला मजदूरों ने चोर-चोर का शोर मचा दिया। शोर को सूनकर मौके पर मार्केट कमेटी के ऑक्शन रिकाडर रामकुमार व रामअवतार तुरंत पहुंचे। महिलाओं के शोर मचाने पर अज्ञात गेहूं चोर अपनी कार को घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.