सहारनपुर, अप्रैल 15 -- सरकारी गेहूं खरीद रिकार्ड में 30 मार्च से शुरू हो चुकी है, मगर अधिकांश क्रयकेन्द्रों पर एक दाना तक की गेहूं खरीद नही हो सकी हैं। गंगोह अनाज मंडी में प्रतिदिन हजारों कुंतल गेहूं की आवक है। मगर अनाज मंडी में खुले चार सेंटरों में एफसीआई केंद्र इंचार्ज आशीष अग्रवाल 2500 कुंतल गेहूं खरीद चुके है। जबकि आरएफसी के दो खरीद केंद्र मात्र 300 कुंतल ही गेंहू खरीद कर सके हैं। इंचार्ज नीरज कुमार के अनुसार नमीदार गेंहू के कारण गेंहू खरीद नही हो पाई है। मंडी समिति ने भी गेंहू खरीद का खाता खोल दिया है। देहात में खुले सेन्टर अभी सुने पडे है। लखनौती समिति की एमडी हिमानी सैनी के अनुसार बारदाना न आने के कारण खरीद नही हो सकी। सालारपुरा समिति के एमडी मनीष सैनी, महंगी के अक्षय चौधरी ने बारदाना आने के बाद गुरुवार से गेहूं खरीद होने की जानकार...