अलीगढ़, मार्च 20 -- कभी शुरुआत तो कभी आलू का अंतिम दौर खराब, किसानों को नहीं मिले दाम n एक हजार रुपये कुंतल तक रहे भाव, लागत ही निकाल पा रहे किसानn इस साल आलू पर दोहरी मार, अमोनिया संकट से खराब भी होगाn मंडी में 400 से 450 रुपये के दाम, 3797 का भाव 350 से 400अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इस बार आलू का भाव किसान पर पर भारी पड़ रहा है। किसानों की लागत तक नहीं निकल पा रही है। इसके बाद कोल्ड स्टोर पर अमोनिया संकट ने और ज्यादा परेशानी बढ़ा दी है। मंडी में आलू 400 से 500 रुपये प्रति बैग बिक रहा है। जबकि बीते वर्ष आलू का भाव 800 रुपये प्रति बैग तक गया था।अलीगढ़ में आलू का क्षेत्रफल 31500 हेक्टेयर है। करीब 30 हजार किसान आलू का उत्पादन करते हैं। आलू की खोदाई लगभग हो चुकी है। कोल्ड स्टोर में भंडारण चल रहा है। बीते वर्ष मंडी में आलू का भाव 700 रुपये स...