हाथरस, मार्च 21 -- हाथरस, संवाददाता। मंडी परिसर में गंदगी व जलभारव से आढ़ती व किसान परेशान हैं। आढ़तियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है। हाथरस गल्ला मंडी में आढ़तियों की करीब 200 दुकानें हैं। रोजाना सैकड़ों किसानों का आवागमन मंडी में होता है। बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण इन सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंडी परिसर में गंदगी व जलभराव हो रहा है। इससे यहां मच्छर पनपने की आशंका है, जिससे बीमारियां फैलने की आशंका है। मंडी में जल निकासी के नाले चॉक पड़े हुए हैं। इससे जल निकासी ठीक से नहीं हो पाती है। आढ़तियों का कहना है कि कई बार सफाई ठेकेदार से अनुरोध करने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है।-मंडी में रोजाना सैकड़ों किसान आते हैं। इसके बावजूद समुचित साफ-सफाई नहीं है। इससे परेशानी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.