हमीरपुर, दिसम्बर 14 -- मुस्करा, संवाददाता। शासन द्वारा किसानों की उपज का सही दाम दिलाने के दावे स्थानीय मंडी समिति में खोखले साबित हो रहे हैं। यहां स्थित मूंगफली खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था का आलम है। किसान अपनी ही फसल बेचने के लिए चक्कर लगाने को मजबूर है। खरीद केंद्रों की आड़ में बिचौलियों और आढ़तियों का धंधा जोरों पर चल रहा है। कस्बा की मंडी में मूंगफली खरीद के लिए लगभग आधा दर्जन केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि इनमें से अधिकतर केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। किसानों का आरोप है कि जब वह अपनी फसल लेकर आते हैं, तो उन्हें परेशान किया जाता है, जिससे मजबूर होकर वे अपनी मूंगफली आढ़तियों और व्यापारियों को औने-पौने दामों पर बेच देते हैं। इसके बाद, वही व्यापारी और आढ़ती अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों से मिलीभगत कर उस फसल को सरकारी खरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.