बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति अमौली के परिसर में व्यापारियों और आम नागरिकों के सुविधा के लिए लगाया गया वाटर कूलर काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है। वाटर कूलर का मोटर खराब होने के साथ ही उसके आसपास झाड़ियां उग गई है। पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य कृषि उत्पादन मंडी में प्रतिदिन हजारों किसान और व्यापारी मंडी में व्यापार करने के लिए आते जाते रहते है। ऐसे में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर काफी दिनों से खराब पड़ा हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि कई बार वाटर कूलर की समस्या से मंडी समिति को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक इसको ठीक नहीं कराया गया। व्यापारी मनोज कुमार, गौरी शंकर, नबाब, रामदीन, राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.