फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 24 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर की कृषि मंडी में रविवार को कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद व्यापारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि मंडी परिसर में लंबे समय से कूड़ा एक स्थान पर जमा किया जा रहा था। धुआं उठता देख व्यापारी मौके की ओर दौड़ पड़े और मंडी कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- इंडियन बैंक के सामने कूड़े का अंबार व्यापारियों ने मंडी परिसर में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि मंडी में नियमित साफ-सफाई नहीं हो रही है और कूड़ा कई दिनों तक एक ही स...