अमरोहा, जून 2 -- हसनपुर, संवाददाता। रविवार दोपहर बाद कुदरत के कहर से आम को कितना नुकसान हुआ, इसकी बानगी सोमवार को मंडी में दिखाई दी। अकेले नगर की मंडी में करीब 15 हजार कुंतल आम आया। दिक्कत यह है कि अभी सिर्फ खटाई व चटनी बनाने के काम आ रहे आम के खरीदार नहीं मिल रहे। मात्र चार रुपये प्रति किलो पर आम बिक रहा है। उत्पादक भारी नुकसान की बात कह रहे हैं।

ओलावृष्टि का प्रभाव उद्यान वैज्ञानिकों के मुताबिक तहसील क्षेत्र में मोटे ओले गिरने की वजह से आम की फसल को खासा नुकसान हुआ है। तेज हवा संग आम ओलों की मार सहन नहीं कर सका। भारी मात्रा में आम डंठल से टूटकर गिर गया। पेड़ों के नीचे आम के ढेर लग गए। आम बटोरने के बाद सोमवार को स्थानीय मंडी में लाया गया तो बोरों के ढेर लग गए। आढ़ती मोहम्मद तालिब ने बताया कि शाम पांच बजे तक 5000 बोरा आम आ चुका है। एक बो...