अलीगढ़, जून 7 -- छर्रा, संवाददाता। छर्रा अनाज मंडी में किसानों से बोराबंदी न कराने और प्रति क्विंटल एक से दो किलो अधिक तौलने के आरोपों के बाद मामला गरमा गया है। भोजपुर उतरा के समाजसेवी किताब सिंह ने मुख्यमंत्री जन शिकायत पोर्टल पर इस धांधली की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जांच के आदेश दिए, जिसके बाद मंडी उपनिदेशक (प्रशासन एवं विपणन) राजेश कुमार गुप्ता जांच के लिए छर्रा पहुंचे। हालांकि, शिकायतकर्ता इस जांच से संतुष्ट नजर नहीं आए। दूसरी ओर, भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष जगदीश यादव ने तीखी नाराजगी जताते हुए एलान किया है कि किसानों के शोषण के विरोध में 9 जून 2026 को होने वाली किसान पंचायत अब गंगीरी ब्लॉक के बजाय छर्रा अनाज मंडी में ही होगी।वहीं, यह भी पढ़ें- राशन की घटतौली को लेकर ग्रामीणों ने किय...