मंडी प्रशासन की कार्रवाई, ढाई लाख शमन शुल्क वसूला
उरई, जून 13 -- जालौन। संवाददाता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभापति रिंकू सिंह राही के निर्देशानुसार मंडी सचिव अंकित गुप्ता एवं मंडी स्टॉफ द्वारा शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए बिना वैध अभिलेखों के परिवहन की जा रही दो मूंग की गाड़ियों एवं एक प्याज की गाड़ी पर कुल 2,53,770 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।मंडी प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से व्यापारियों एवं किसानों में नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अधिकारियों ने बताया कि मंडी अधिनियम के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की जाती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.