गाजीपुर, मई 15 -- दिलदारनगर। नवीन उप कृषि मंडी स्थल में नगर के लाइसेंसधारी सब्जी व फल के थोक व्यापारियों ने मंडी परिसर में व्यापार स्थापित करने को लेकर गुरुवार को चेयरमैन अविनाश जायसवाल संग मंडी सचिव उपेंद्र यादव से मिलकर वार्ता किया। मंडी सचिव ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। कृषि उत्पादन मंडी समिति जमानियां के तहत उपमंडी स्थल दिलदारनगर में बुधवार को फल एवं सब्जी के थोक व्यापारियों ने मंडी परिसर के अंदर व्यवस्थित ढंग से व्यापार संचालन को लेकर मंडी सचिव से वार्ता किया। कहा की अगर मंडी परिसर में व्यापार स्थापित करने को लेकर मंडी में जगह चाहिए। इससे माल बड़े वाहनों से मंडी में आ जाएगा और व्यापार के संचालन में कोई परेशानी नहीं होती। चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए मंडी सचिव से वार्ता किया गया ताकि मंडी में ...