अमरोहा, अप्रैल 28 -- संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम गिरने के बाद सोमवार को मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में भी विरोध दर्ज कराया गया। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने विपक्ष का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथों में तख्ती व बैनर लेकर अपने अधिकार, सुरक्षा व सम्मान के समर्थन में नारेबाजी की। स्थानीय एएनडीपी इंटर कॉलेज परिसर में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मौजूदा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं ने महिलाओं को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। दावा किया कि सरकार की प्राथमिकता हमेशा महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबी बनाने की रही। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति बिल के समर्थन में पैदल मार्च भविष्य में भी इस दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।...