अमरोहा, मार्च 31 -- सैदनगली। क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ के कृष्णा पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा व पूर्व विधायक तोताराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का वितरण किया। विधायक ने छात्र-छात्राओं को मेहनत व लगन से पढ़ने की सीख दी। प्रधानाचार्या नीलम श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, जितेंद्र सिंह, कावेंद्र सिंह, गौरव कुमार, रोहित कुमार, चांदनी, नैंसी व निशा शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, अंधेरपुरी के सुशील पोसवाल इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुशील पोसवाल ने रिजल्ट का वितरण किया। इस दौरान कपिल कुमार, मोहित चौहान, राजपाल सिंह, कपिल त्यागी, राहुल सिंह, धर्मेंद्र शर्मा, अंकित कुमार, कनिका, ललिता, सोनी काजल, भूमिका आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...