अमरोहा, जून 27 -- 22 वर्षीय युवक ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव देहराचक निवासी भारत सिंह का करीब छह माह पूर्व निधन हो चुका था। परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं, जो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। शुक्रवार रात गर्मी के कारण बड़ा बेटा भारत (22) घर की छत पर सोने के लिए गया था। देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- मंडी धनौरा में युवक ने खुद को मारी गोली, मौत यह देखकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते...