मंडी धनौरा में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा की टीम ने की छापामारी
अमरोहा, मई 16 -- क्षेत्र में हैबतपुर चौराहे के पास एक मकान में भ्रूण लिंग परीक्षण की कवायद में जुटे गिरोह का हरियाणा राज्य की टीम की छापामारी में भंडाफोड़ हुआ है। मुख्य आरोपी जहां पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर मौके से फरार हो गया तो वहीं एक महिला को दबोच लिया गया। मकान में खड़ी एक कार की तलाशी लेने पर अल्ट्रासाउंड में इस्तेमाल होने वाला जैल भी बरामद हुआ। स्वास्थ्य अफसर मामले में कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। शनिवार को हरियाणा के सोनीपत की पीसीपीएनडीटी टीम ने स्थानीय अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जसकरण सिंह व नायब तहसीलदार के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र में हैबतपुर चौराहे के पास एक मकान में छापामार कार्रवाई की।
गिरोह की गतिविधियां बताया कि मकान में लंबे समय से भ्रूण लिंग जांच का गैरकानूनी काम चल रहा था। तलाशी लेने पर मकान में खड़ी एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.