अमरोहा, अप्रैल 2 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। नगर निवासी 20 वर्षीय युवक का शव गुरुवार को कलाली रोड पर आम के बाग में पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर कलाली रोड पर एक आम के बाग में करीब 20 वर्षीय युवक का शव पेड़ पर लटका था। मार्ग से गुजर रहे लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। जांच में मृतक की पहचान नमन पुत्र विनोद गिरि निवासी मोहल्ला शिवपुरी के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। मौत का कारण पोस्टमार्टम र...