अमरोहा, जनवरी 7 -- क्षेत्र में रसूलपुर पुलिस चौकी के पास मंगलवार रात किसान के खेत से चोरों ने लाखों रुपये कीमत के पेड़ काट लिए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के गांव चुचैला खुर्द निवासी रामपाल सिंह का खेत पुलिस चौकी के पास है। अज्ञात चोरों ने खेत में खड़े लाखों रुपये कीमत के पापलर के दस पेड़ काट लिए। बुधवार सुबह में जब रामपाल सिंह अपने खेत पर पहुंचे तो कटे पेड़ों को देख होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र यादव ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...