गोरखपुर, अप्रैल 23 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा राजाबारी के टोला साहब मंझरिया निवासी एक सब्जी विक्रेता पर घात लगाकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित आशीष निषाद ने बताया कि 22 अप्रैल की सुबह करीब 7 बजे वह घर से जयसवाल बाजार सब्जी मंडी जा रहा था। रास्ते में गांव के ही रमेश, संदीप और अमित पहले से घात लगाकर बैठे थे। पुरानी रंजिश में तीनों ने उसे रोक कर लोहे की रॉड, हॉकी तथा बाइक के शॉकर से हमला कर दिए। हमले में उसका सिर फट गया और उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने चाकू से गला काटकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.