मंडी चमारन व प्रभात नगर में अघोषित बिजली कटौती, मचा हाहाकार
मेरठ, जून 30 -- भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। नगर के मोहल्ला मंडी चमारान और प्रभातनगर में ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण सोमवार रात को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात और मंगलवार दिनभर बिजली नहीं मिलने से लोगों में हाहाकार मच गया। गर्मी में लोग बिलबिला उठे। देर शाम फॉल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बिनौली रोड स्थित ट्रांसफार्मर से मंडी चमारान और प्रभातनगर में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से दोनों मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। यह भी पढ़ें- जले ट्रांसफार्मर और लो वोल्टेज से बढ़ी परेशानी भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात लोगों को बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.