ललितपुर, अप्रैल 9 -- ललितपुर। फसल कटाई के बाद नवीन गल्ला मंडी में गेहूं, मटर, चना, सरसों की आवक के बीच फैली अव्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने एडीएम वित्त एवं राजस्व और किसान नेताओं के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने सभी चबूतरों पर कारोबारियों का कब्जा देख नाराजगी जताई और उनका माल हटाकर किसानों की उपज रखने के निर्देश दिए। जनपद में फसलों की कटाई लगभग समाप्त हो चुकी है। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज बेचने के लिए नवीन गल्ला मंडी झांसी रोड आ रहा है। कोई ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं लादे है तो कोई मटर, चना और सरसों लेकर मंडी पहुंच रहा है। जिसकी वजह से मंडी में रेलमपेल मची हुई है। किसानों को अपनी उपज रखने के लिए नीलामी चबूतरों पर जगह नहीं मिल रही है। मंडी के सभी आठ चबूतरों पर कारोबारियों का कब्जा है। वह इन चबूतरों को गोदामों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.