हमीरपुर, मार्च 26 -- राठ। गुरुवार को अधिक संख्या में किसान अपने ट्रैक्टरों पर फसल लेकर गल्ला मंडी पहुंच गए। इससे मंडी गेट और पनवाड़ी मार्ग पर जाम लग गया। तेज धूप में लोगों के पसीने छूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। तब लोगों ने राहत की सांस ली। कृषि उत्पादन गल्ला मंडी बुधवार को बंद रहने के कारण गुरुवार को खुली तो अधिक संख्या में किसान अपने अपने ट्रैक्टरों पर फसल लेकर गल्ला मंडी पहुंचे। एकाएक अधिक ट्रैक्टर पहुंच जाने से मंडी गेट पर जाम लग गया और देखते ही देखते कुछ ही देर में राठ-पनवाड़ी मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम में फंसे लोगों के तेज धूप रहने से पसीने छूट गए। काफी देर तक बाद पुलिस पहुंची तब जाम खुल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.